हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वालों के विरूद्ध कोरबा पुलिस की कार्यवाही,40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार…

News Editor
News Editor
4 Min Read

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नितिष ठाकुर , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री  विमल कुमार पाठक  द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार के नेतृत्व में हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।
(01) दिनांक 18.04.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मुरली निवासी बेदूराम मरावी द्वारा ग्राम मुरली मसुरिहापारा जंगल रास्ता में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है, सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी बेदूराम मरावी के कब्जा से तीन अलग अलग प्लास्टिक जरीकने में भरा कुल 25 लीटर हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब, शराब बिक्री रकम व शराब बिक्री करने में उपयोग किये जाने वाले पन्नी को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 51/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
(02) मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भांठापारा हरदीबाजार निवासी धुर सिंह धनवार द्वारा ग्राम भांठापारा हरदीबाजार मेला ग्राउण्ड के पास में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है, उक्त सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी धुर सिंह धनवार के कब्जा से एक प्लास्टिक जरीकेन व एक बॉटल में भरा कुल 07 लीटर हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब, शराब बिक्री रकम व शराब बिक्री करने में उपयोग किये जाने वाले पन्नी को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 52/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
(03) इसी प्रकार मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भांठापारा हरदीबाजार निवासी बुधवार सिंह धनवार द्वारा ग्राम भांठापारा हरदीबाजार तालाब के पास में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है, उक्त सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी बुधवार सिंह धनवार के कब्जा से एक प्लास्टिक जरीकेन व दो बॉटल में भरा कुल 08 लीटर हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब, शराब बिक्री रकम व शराब बिक्री करने में उपयोग किये जाने वाले पन्नी को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 53/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम पता आरोपीगण:-
01. बेदूराम मरावी पिता कार्तिक राम मरावी पिता ईतवार अगरिया उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मुरली थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ.ग.)
02. धुर सिंह धनवार पिता श्री कार्तिक राम धनवार उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भांठापारा हरदीबाजार थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ.ग.)
03. बुधवार सिंह धनवार पिता सुधराम राम धनवार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भांठापारा हरदीबाजार थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ.ग.)

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share