कोरबा मेडिकल कॉलेज में लापरवाही की हद ! बुजुर्ग महिला मरीज हाथ में खाली ड्रीप लेकर डेढ़ घंटे तड़पती रही, जिम्मेदार स्टॉफ नर्स ड्यूटी छोड़ चली गई घूमने — शिकायत करने पर प्रबंधन ने उल्टा डांटा, व्हाट्सएप में स्कैंडल वायरल

News Editor
News Editor
2 Min Read

कोरबा मेडिकल कॉलेज में लापरवाही की हद ! बुजुर्ग महिला मरीज हाथ में खाली ड्रीप लेकर डेढ़ घंटे तड़पती रही, जिम्मेदार स्टॉफ नर्स ड्यूटी छोड़ चली गई घूमने — शिकायत करने पर प्रबंधन ने उल्टा डांटा, व्हाट्सएप में स्कैंडल वायरल

कोरबा। स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में अव्यवस्था और लापरवाही की तस्वीरें हर दिन सामने आ रही हैं। सोमवार को फीमेल वार्ड में एक बुजुर्ग महिला मरीज की हालत बिगड़ती रही, लेकिन जिम्मेदार स्टॉफ नर्स ड्यूटी छोड़कर घूमने निकल गई। मरीज की ड्रीप शाम 7 बजे खत्म हो गई, मगर उसे हटाने और दवा देने कोई नहीं आया।

डेढ़ घंटे तक बुजुर्ग महिला दर्द से तड़पती रहीं। जब अस्पताल स्टॉफ ने GMC के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में इसकी शिकायत की, तब खुलासा हुआ कि ड्यूटी वाली नर्स अस्पताल में मौजूद ही नहीं थी।

हैरत की बात — अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाह स्टॉफ पर कार्रवाई करने की बजाय, शिकायत करने वाले स्टॉफ को ही फटकार लगा दी। ग्रुप से मैसेज डिलीट करवा दिए गए, लेकिन तब तक लापरवाही का स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था।

एक बार फिर सवाल खड़े —

  • क्यों संविदा स्टॉफ नर्सों पर कार्रवाई नहीं होती ?
  • मरीज की जान की कोई कीमत नहीं ?
  • क्या मेडिकल कॉलेज अस्पताल मनमानी का अड्डा बन चुका है ?

पुराना रिकॉर्ड भी दागदार

15 दिन पहले भी इसी स्टॉफ नर्स की लापरवाही से मरीज को ब्लड रिएक्शन हुआ था। डॉक्टर विशाल राजपूत ने भी उसी ग्रुप में शिकायत की थी। तब भी खानापूर्ति कर मामला दबा दिया गया।

अब कोरबा की जनता का सवाल —

  • कब तक मरीज लापरवाही का शिकार होते रहेंगे ?
  • कब तक दोषियों को बचाया जाएगा ?
  • और कब तक इस अस्पताल में भर्राशाही चलेगी ?

कोरबा का प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब चुप न बैठे। वरना अगली अनहोनी की जिम्मेदारी उनकी होगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share