*मतदान दिवस को तकरार,दो पक्षों के लोग घुसे पुलिस चौकी में VIDEO*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा/नगरी निकाय चुनाव के दौरान नगर पालिका निगम कोरबा क्षेत्र के गायत्री नगर पोखरी क्षेत्र में मतदान को लेकर जुड़ा विवाद तूल पकड़ रहा है। दावा किया जा रहा है कि लोगों ने अपने विवेक से प्रत्याशी को वोट दिया लेकिन अब इसी चक्कर में उनके साथ अराजक तत्वों के द्वारा मारपीट करते हुए धमकी दी जा रही है। कई प्रकार की बातें इस मामले में आ रही हैं। पुलिस के पास घटना की शिकायत की गई है। इस बात का पता चलने पर दूसरा पक्ष भी यहां पहुंचा। इस दौरान गाली गलौज करते हुए लोग मानिकपुर चौकी के भीतर प्रवेश करते नजर आए। स्थिति को समझते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला हालात को अप्रिय होने से टाला। काफी संख्या में लोगों के पुलिस चौकी परिसर मे आने को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अब अटकलें लगाई जा रही है कि इस मामले को लेकर पुलिस का अगला कदम क्या होता है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share