*मनमानी पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 72 वाहनों पर 21,600 की पेनल्टी*

News Editor
News Editor
1 Min Read


कोरबा।शहर में मनमाने तरीके से वाहनों की पार्किंग के कारण उत्पन्न हो रही ट्रैफिक समस्या पर अब ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सीएसईबी रोड, ट्रांसपोर्ट नगर और राताखार मार्ग सहित अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 72 छोटे-बड़े वाहनों पर कुल 21,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

कार्रवाई के दौरान ट्रेलर, हाईवा, ट्रक, चार पहिया एवं दोपहिया वाहन जब्त किए गए या उन पर जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इन इलाकों में वाहन चालक मनमाने ढंग से सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं, जिससे आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही है।

शिकायतों के आधार पर ट्रैफिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को लॉक किया और चालान काटा। ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम जनता को राहत मिल सके

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share