
कोरबा के सोनालिया चौक स्थित हरियाणा जलेबी दुकान में कोल्ड ड्रिंक, दूध और ब्रेड सहित अन्य खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट पूरा हो जाने के बाद भी बिक्री को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

वहीं दुकान से लिए एक्सपायरी कोल्ड्रिंग पीने के बाद एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई और उसे रात भर उल्टियां होने लगीं। हालांकि, तबीयत बिगड़ने और कोल्ड ड्रिंक के बीच चिकित्सकीय संबंध की पुष्टि अभी नहीं हुई है। लेकिन दुकान में कई सामान अब भी एक्सपायरी डेट पार होने के बाद भी डिस्प्ले में रखे हुए है, जो कि संदेह को गहरा कर रहे है।
इधर, हरियाणा जलेबी दुकान संचालक ने ब्रेड की एक्सपायरी डेट को लेकर सफाई दी है। संचालक का कहना है कि दुकान में ब्रेड की सप्लाई नेचुरियल स्वीट्स से रोजाना होती है।
पैकेट पर 9 तारीख दिखाई दे रही है, जबकि उनके मुताबिक यह प्रिंटिंग मिस्टेक है और 19 तारीख का पहला अंक यानी एक स्पष्ट नहीं दिख रहा है। नेचुरियल स्वीट्स की ओर से भी इसे प्रिंटिंग की गलती बताया जा रहा है।


ऐसे में अब सवाल यह है कि ब्रेड की वास्तविक एक्सपायरी डेट क्या है ? क्या खाद्य विभाग इसकी जांच कराएगा ?
