कोरबा। भारत के महान क्रांतिकारी और आदिवासी समाज के गौरव धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत नकटीखार के युवाओं एवं ग्रामवासियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य जिला चिकित्सालय कोरबा में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना रहा।

इस पुनीत कार्य में ग्राम पंचायत नकटीखार के सरपंच श्री अमृत लाल उरांव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
रक्तदान शिविर में ग्राम पंचायत नकटीखार के युवा साथियों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन में विपिन बेक, रामेश्वर, अजय, आशीष महंत, विक्रांत मरावी, आदित्य, अशोक, अमन, अविनाश, राबिन, विराज, हरवंश, हेमंत, सुभाष, कविता महंत, निशा यादव, जगमोहन दास एवं राम तिर्की सहित अन्य ग्रामवासी शामिल रहे।
वहीं कोरबा से सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा साथियों में कपिल चौहान, पवन पटेल, विवेक यादव, अनिल आदित्य एवं प्रवीण पालिया की भी विशेष उपस्थिति रही।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस रक्तदान शिविर ने समाज को सेवा, समर्पण और एकजुटता का संदेश दिया। युवाओं की इस पहल ने यह साबित किया कि महापुरुषों के आदर्शों को केवल याद करना ही नहीं, बल्कि उनके विचारों से प्रेरित होकर समाज के हित में कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
रक्तदान के इस पुनीत प्रयास के माध्यम से नकटीखार के युवाओं ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

